फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी ए वी शताब्दी महाविधालय में वाणिज्य एवं अर्थशास्त्र विभाग द्वारा कार्यकारी प्राचार्या डॉ. विजयवंती के मार्गदर्शन में भारत के केंद्रीय बजट 2024 का विश्लेषण विषय पर एक टॉक शो का आयोजन किया गया। टॉक शो का उद्देश्य देश के विभिन्न वर्गों और उद्देश्यों पर आंतरिक बजट के प्रभाव को समझाना रहा। सत्र के मुख्य वक्ता एसोसिएट प्रोफेसर; डॉ. सुभाष, सी.ए., सचिन क्थुरिया और उद्यमी श्री विकास झा रहे ।
वक्ताओं ने बजट के प्रभाव और समग्र उद्देश्य को बहुत ही सरल तरीके से छात्रों को समझाया। व्यावहारिक,निहितार्थ राजकोषीय घाटे और जी.डी.पी. के अध्ययन पर भी चर्चा की । प्रचार्या ने मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया व सफल स्तर के लिए पूरी आयोजन टीम को बधाई दी।
डॉ अर्चना सिंघल ने अपने संबोधन में छात्रों को अपनी ताकत और कमजोरियों का लगातार विश्लेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया।
डॉ .विजयवंती, डॉ. अर्चना सिंघल ,डॉ. सुनीति आहूजा ने तीनों वक्ताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान किया ।
सत्र का समापन डॉ. प्रीति झा ने धन्यवाद ज्ञापित के साथ किया ।
इस सत्र में लगभग एक सौ पचास विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
इस मौके पर डॉ. ललिता ढींगरा, डॉ. सुमन तनेजा ,प्रवीण कुमारी ,रेखा शर्मा ,अर्चना सिंह, धर्मवीर, तथा अन्य शिक्षा- गण मौजूद रहे।
