
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह द्वारा रचित पुस्तिका “अभिव्यक्ति” का विधिवत विमोचन किया। डॉ.आर एन सिंह द्वारा विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अवसर पर उनके सम्बोधन के क्रम में प्रयुक्त स्वरचित कविताओं का संग्रह “अभिव्यक्ति” का महान संतों तथा प्रबुद्ध जनों के अवलोकन व मार्गदर्शन के उपरान्त विधिवत विमोचन किया गया।
“अभिव्यक्ति” का अवलोकन, समीक्षा तथा मार्गदर्शन श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर परम पूज्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र के अध्यक्ष पद्मभूषण रामबहादुर राय, आचार्य प्रवर स्वामी ए स विज्ञानाचार्य महाराज, परम संत जयकृष्ण दास महाराज आदि संतों तथा विद्वानों ने किया है। शीघ्र ही विभिन्न प्रान्तों तथा भोजपुरी बोले जाने वाले देशों में “अभिव्यक्ति” का लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉ.आर एन सिंह को बधाई तथा शुभकामना अभिव्यक्त किए।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास महाराज, औद्योगिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पं. ओ पी पाण्डेय, शहिद भगत सिंह ब्रिगेड के अध्यक्ष डॉ. यादविन्दर सिंह संधू, भोजपुरी अवधी समाज के चेयरमैन पं. रमाकांत तिवारी, फरीदाबाद के प्रथम महापौर सूबेदार सुमन, एन्टी करप्शन ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदम्बा सिंह ने डॉ.आर एन सिंह को बधाई दिए हैं।





