फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कार्यक्रम दोनो देशों में व्यापार,आर्थिक एवम सामाजिक रिश्तों को मजबूती प्रदान करने का उद्देश्य से किया गया।
इस अवसर पर कनाडा के मिसिसॉगा व्यापार संघ के प्रेसिडेंट एवम् सीईओ श्री ट्रेवर मैक्फरस ने बताया की मिसिसॉगा कनाडा के छठा बड़ा देश है जिसकी जनसंख्या 7 लाख है जिसमें से लगभग 50 हजार नागरिक व्यापार और व्वसाय के रूप में कार्यरत है एवम् 4 लाख 40 लोगो को रोजगार प्रदान करने में सहायक है जबकि शहर में 60 फॉर्चून और 500 कनाडाई मुख्यालय है।

एमओबीटी एक ऐसा संगठन है जो अपने सदस्यों की मांग और आवाज को मजबूती से न केवल उठाता है बल्कि व्यापारिक नीतियों में प्रभावी योगदान दे अपने सदस्यों के बल पर सरकार से समक्ष अपनी प्रभावी छाप छोड़ने वाला संगठन है।
आपने बताया की मिसिसॉगा में एडवांस मैन्युफैक्चरिंग,
फाइनेंशियल सर्विसेज,इनफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज,लाइफ साइंस,और अच्छे लॉजिस्टिक संस्थान कार्यरत है जो लगभग 55 बिलियन डॉलर के साथ देश की अर्थव्यवस्था बड़ाने में सहायक है।
आपने कहा की मिसिसॉगा युवा शक्ति के कारण एक ऐसा केंद्र बिंदु है जो निवेश,व्वसाय,आर्थिक विकास हेतु कनाडा का सबसे उपयुक्त स्थान है।

श्री मैक्फार्स बताया की एमबीओटी एक ऐसा संगठन है जो अपने सदस्यों के व्यापार,नेटवर्किंग,
आकार और समृद्धि प्रदान करने में सहायक सिद्ध होता है।
श्री मैक्फार्स ने कहा की फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के साथ किया जा रहा अनुबध(एमओयू) दोनो देशों के व्यापार और अर्थव्वस्था को बढ़ाने में सहायक होगा जिसके लिए एफआईए द्वारा आरंभ किए गए प्रयास सराहनीय है।
कार्यक्रम में एमबीओटी के चेयरमैन एवम् क्राउन ग्रुप ऑफ होटल के प्रेसिडेंट श्री समीर शर्मा ने कहा की कनाडा एक ऐसा खूबसूरत देश है जो आपको भारत जैसे माहोल देने में समर्थ है क्योंकि कनाडा में अधिक भारतीय मूल के लोग स्थाई निवासी के रूप में स्थापित है।
श्री शर्मा ने बताया की कनाडा विभिन्न नकारात्मक लोगो की सोच के कारणों से चर्चाओं में रहता है जबकि वहां नागरिक,व्यापार और उद्योग पूर्ण रूप से सुरक्षित है।
आपने एफआईए सदस्यों से कनाडा में व्यापार बढ़ाने की अपील करते कहा की इससे जहा दोनो देशों में ना केवल व्यापारिक बल्कि आपसी रिश्ते भी मजबूत होंगे।
इस मौके पर फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान श्री राज भाटिया ने कनाडा से उपस्थित प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करते कहा की भारत विश्व में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है।
आपने बताया की देश 1.4 मिलियन जनसंख्या के कारण बड़े उपभोक्ता के रूप में स्थापित है।
आपने बताया की जनसंख्या में लगभग 60 प्रतिशत 18 से 35 वर्ष आयु तक की युवा शक्ति के बल पर 55 मिलियन स्किल,10 मिलियन अनस्किल के साथ साथ 5.6 मिलियन इंजीनियर, एमबीए, 1 मिलियन डॉक्टरो की ताकत के साथ भारत आगे बढ़ रहा है जो चीन और अन्य उभरती हुई अर्थव्यवस्था को पीछे छोड़ने को तत्पर है।
अपने बताया कि देश में 425 जी डबल्यू बिजली उपलब्ध होती है जिसके उपयोग से 160 मिलियन टन वार्षिक इस्पात तैयार किया जाता है जो निर्यात के अतिरिक्त 26 मिलियन वाहन निर्माण हेतु प्रयोग लाया जाता है।
श्री भाटिया ने प्रतिनिधि मंडल को बताया की भारत में 105 हजार किलोमीटर रेलवे लाइन,64 लाख किलोमीटर सड़को का जाल बिछा है जो विश्व में दूसरे नंबर पर होने के साथ उद्योगों हेतु रॉ मेटीरियल और तैयार माल़ उपभोक्ताओं तक पहुंचने में सहायक है।
श्री भाटिया ने कहा की देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वपन को पूरा करने हेतु विभिन्न योजनाएं तैयार की जा रही है जिसके अंतर्गत कौशल विकास और अर्थव्वस्था को मजबूत करने के लिए उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
श्री भाटिया ने आशा व्यक्त करते कहा की देश शीघ्र ही विश्व के मैनचेस्टर पर विकसित देशों में शीर्ष स्थान पर होगा।
कार्यक्रम में मंच संचालन करते हुए एसोसिएशन के कार्यकारणी सदस्य श्री एस एस सोरोत ने कहा की यह कार्यक्रम दोनो देश में आर्थिक और सामाजिक मजबूती प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के मैनेजर श्री परितोष शर्मा ने बताया की एसोसिएशन अपने सदस्यो को निरंतर नई जानकारी देने हेतु प्रयासरत है।
कार्यक्रम में सर्वश्री आर के जैन,शम्मी कपूर, एस एस बांगा,अजय जुनेजा, वी के मलिक,प्रदीप मोहंती,सतीश भाटिया, आर जी अग्रवाल,गौतम चौधरी,राकेश जग्गी,बिनोद भुवालका,भूपिंदर सिंह,प्रमोद अग्रवाल, रंचित जग्गी, आदित्य चौधरी,रवि वासुदेव की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
