
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के छात्र राघव ने जापान में ₹18 लाख के शानदार सालाना पैकेज के साथ इंटरनेशनल प्लेसमेंट हासिल की | यह सफलता करिकुलम एनरिचमेंट सेल के तहत चलाए गए जापानी भाषा कोर्स से जुड़ी है | जापानी भाषा का यह कोर्स करिकुलम एनरिचमेंट सेल संचालिका रेखा शर्मा द्वारा आयोजित करवाया गया था। यह कोर्स टीसीएस में जापानी ट्रांसलेटरदिनेश ने बहुत अच्छे से पढ़ाया गया | दिनेश जी का मार्गदर्शन और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड तरीका छात्रों की भाषाई और प्रोफेशनल क्षमताओं को निखारने में बहुत महत्वपूर्ण रहा।
इस गर्व के मौके पर, कार्यवाहक प्रिंसिपल, डॉ. नरेंद्र कुमार ने छात्र राघव को दिल से बधाई दी | प्राचार्य ने कहा कि यह शानदार उपलब्धि छात्र के समर्पण, लगन और पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन का सबूत है, और इस उपलब्धि पर संस्थान को बहुत गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने करिकुलम एनरिचमेंट सेल, कोर्स आयोजक और इंस्ट्रक्टर के सामूहिक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने छात्र को लगातार सफलता अर्जित करने और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।







