
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी कॉलेज, फरीदाबाद द्वारा दिल्ली और फरीदाबाद के मंदिरों में आयोजित शैक्षणिक एवं आध्यात्मिक यात्रा के उपलक्ष्य में मंदिर निदेशकों ने _डॉ. नरेंद्र कुमार, कार्यकारी प्राचार्य_ को उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं पहल के लिए हृदय से धन्यवाद और आशीर्वाद दिया।
निदेशकों ने छात्रों में आध्यात्मिक जागरूकता और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने हेतु कॉलेज के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं के समग्र विकास के लिए ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की।
इस अवसर पर कॉलेज द्वारा _डॉ. सनातन मुनि शाहपुरकर_, निदेशक, श्री सांवली मूर्ति मंदिर, करोल बाग, नई दिल्ली; _डॉ. सरोज साहनी_, निदेशक, श्री कृष्ण परम धाम मंदिर, बड़खल, फरीदाबाद; तथा _गोपेश्वर दास_, निदेशक, इस्कॉन मंदिर, अशोका एन्क्लेव, फरीदाबाद को उनके अमूल्य योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रमाण पत्र _डॉ. नरेंद्र कुमार_ एवं _डॉ. सोनिया नरूला, संयोजक, आध्यात्मिक क्लब_ द्वारा प्रदान किए गए।





