फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डी.ए.वी. सेंटेनरी कॉलेज, फरीदाबाद के पर्यटन विभाग द्वारा 31 जनवरी 2026 को आईक्यूएसी कक्ष में “भारतीय एवं स्वदेशी ज्ञान प्रणाली (IKS) के माध्यम से सतत पर्यटन पद्धतियाँ एवं भारत में होमस्टे विकास” विषय पर एक अकादमिक कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लगभग 100 विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. अमित कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ सिक्किम, गंगटोक (पूर्व में एम.डी. यूनिवर्सिटी, रोहतक में लगभग 10 वर्षों तक सहायक प्रोफेसर) तथा डॉ. रेखा मैत्रा, प्रबंधक रहीं। दोनों वक्ताओं ने सतत पर्यटन, सामुदायिक सहभागिता और होमस्टे विकास जैसे विषयों को सरल भाषा और व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अकादमिक आयोजन विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन से जुड़ा ज्ञान प्रदान करते हैं और उनके करियर निर्माण में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम का सफल संयोजन श्री अमित कुमार, विभागाध्यक्ष–पर्यटन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र ढुल (आईक्यूएसी समन्वयक) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही तथा आयोजन सचिव के रूप में श्री मनजीत सिंह और डॉ. स्टेफी फोगाट का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
