फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने आज बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में तीन गलियों के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने विधायक पं. मूलचंद शर्मा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस विकास कार्य पर लगभग 11 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे क्षेत्र की दोनों गलियों का निर्माण किया जाएगा। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि गलियों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की साफ-सफाई व सुंदरता भी बढ़ेगी।
इस मौके पर वार्ड पार्षद सोनू वैष्णव सहित कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में महेंद्र लाला, बलराम, हरिचंद चौधरी, अजय किशन, रविंद्र वैष्णव, महेंद्र वैष्णव सहित अनेक स्थानीय निवासी उपस्थित रहे और उन्होंने विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
