
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एक अन्य प्रैक्टिस मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली और विटैलिटी क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी पाली ने विटैलिटी क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और विटैलिटी क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
विटैलिटी क्रिक्रेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 21.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 126 रन का लक्ष्य दिया। विटैलिटी क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कुश गौतम ने 24 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 27 रन, नीरज ने 32 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 25 रन और फैजान ने 12 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्के की मदद से 25 रन बनाए।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए हर्ष फागना ने 6 ओवर 2 मैडेन 15 रन देकर 6 विकेट,अचल सिंगला ने 6 ओवर 1 मैडेन 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने मात्र 19 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से रोहन भाटी 49 गेंदों पर 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से सार्वाधिक 60 रन और समीर ने 40 गेंदों पर 1 चौके और 2छक्के की मदद से 26, करन ने 13 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए।
वायटलिटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सारांश ने 6 ओवर में 1 मैडेन 32 रन देकर 2 विकेट और फैजान ने 1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच हर्ष फागना को घोषित किया गया।







