
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
24th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना मिक्स कॉरपोरेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच भारगावा एंटरप्राइजेज और एक्स डिफेटेड आर्मी के बीच खेला गया। इस मैच में एक्स डिफीटेड आर्मी ने भारगवा एंटरप्राइजेज को 5 विकेट से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 20 ओवर का था और भारगवा एंटरप्राइजेज ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। भारगवा एंटरप्राइजेज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर मात्र 124 रन का लक्ष्य दिया ।
भारगवा एंटरप्राइजेज की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हरप्रीत ने 33 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्के की मदद से 37 रन और नागर ने 28 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्के की मदद से 31 रन बनाए। एक्स डिफीटेड आर्मी की ओर से गेंदबाजी करते हुए परवीन थापर ने 4 ओवर 1 मैडेन 11 रन देकर 2 विकेट, विशाल ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट और योगेश ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक्स डिफीटेड आर्मी ने मात्र 17.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर जीत हासिल की।
एक्स डिफीटेड आर्मी की ओर से विक्रम धारीवाल 23 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्के की मदद से सार्वाधिक 44 रन और नमन सिंह ने 23 गेंदों पर 2 चौकों और 1छक्के की मदद से 29 बनाए। भारगवा एंटरप्राइजेज की ओर से गेंदबाजी करते हुए नागर ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट और परवीन,नरेंद्र,ऋतिक ने 1/1 हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच विक्रम धारीवाल को घोषित किया गया।







