
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / कोली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में कोली समाज के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश कोली व प्रदेश महासचिव मनोज कोली व अन्य साथी मौजूद रहे। इस अवसर पर कोली समाज की ओर से श्री जेटली का फूलमाला पहना कर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर योगेश कोली व मनोज कोली ने बताया कि कोली समाज सरकार के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने में लगी हुआ है। इस मौके पर श्री जेटली के साथ समाज के लिए संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यो पर विस्तृत रूप से समाज के उत्थान पर चर्चा हुई।
उन्होंने कहा कि शीघ्र ही कोली समाज का प्रतिनिधिमंडल हरियाणा प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुलाकात करेगा और अपनी मांगों का पत्र उन्हें सौंपेगें। राजीव जेटली ने कोली समाज के प्रतिनिधि को आश्वासन दिया कि सरकार सर्व समाज व छत्तीस बिरादरी के लिए उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इन सभी जायज मांगों पर विस्तार से चर्चा के साथ पूरा किया जाएगा।






