
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे /
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को सैकड़ो की संख्या में आशा वर्करों ने फरीदाबाद के सिविल सर्जन कार्यालय में आक्रोश प्रदर्शन किया और प्रदर्शन करते हुए सिविल सर्जन को ऑनलाइन काम का दबाव देने के बारे में ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान हेमलता गोयल ने की और संचालन सचिव सुधा ने किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यह दबाव इसी तरह बना रहा तो आशा वर्कर यूनियन 9 मई को स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के कार्यालय अटेली में एक बड़े आंदोलन के साथ सरकार के सामने खड़ी नजर आएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग का ऑनलाइन काम करने के लिए टेक्निकल पद बनाकर हर गांव स्तर पर भर्ती करनी चाहिए। सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर भी प्रदर्शन में मौजूद थे और उन्होंने भी धरना प्रदर्शन और मांगों का पुरजोर समर्थन किया।
आशा वर्कर यूनियन हरियाणा सीटू की राज्य उप प्रधान सुधा व हेमलता ने आशा वर्कर को संबोधित करते हुए कहा कि आशाओं से जो एनसीडी आभा आईडी बनाने का ऑनलाइन काम करवाया जा रहा है,यह एक टेक्निकल काम है । इसके लिए टेक्निकल पद की जरूरत है। आशा द्वारा दी जा रही सेवाओं में ऑनलाइन काम करना नहीं है। आशाओं को सहयोगी कर्मचारियों द्वारा काम से हटाए जाने और 6100 ₹ काटने की धमकी दी जा रही है, जो की गैर संवैधानिक कदम है। उन्होंने कहा कि हमने पहले भी सरकार को लिखित में दिया है कि हमारे को जो सरकार ने फोन दिए थे, वह 2018 में दिए गए थे और वह अब खराब हो चुके हैं । सरकार द्वारा जो सिम दी गई है, उसमें भी नेट की प्रॉब्लम है।
राज्य उप प्रधान सुधा ने कहा कि ऑनलाइन काम करने से आशाओं की नियमित गतिविधियां प्रभावित हो रही है, जिससे आशा वर्कर्स के कार्य क्षेत्र में दिक्कत आ रही है। विभाग द्वारा आशाओं को मानसिक व आर्थिक प्रताड़ित किया जा रहा है। आशाओं से आए दिन नई-नई रिपोर्ट मांगी जा रही है। समुदाय में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और तमाम तरह की बीमारियों से बचाव के कार्यों को करने काम आशा वर्कर्स को दिया गया है। उसमें आशाओं का समय खर्च हो जाता है, इसलिए आपसे अपील है कि हमारे ऊपर ऑनलाइन काम का दबाव नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि आशाओं को सरकार द्वारा पहले से ही बहुत ज्यादा काम दिए गए हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां और फील्ड में कार्य करने के साथ आशा वर्कर के पास किसी तरह का ऑनलाइन काम करने का समय नहीं बचता है। इसलिए आशाओं पर ऑनलाइन काम करने का दबाव बनाना उचित नहीं है । इस दबाव पर तुरंत रोक लगाई जाए।
आज के प्रदर्शन आशा वर्कर यूनियन के जिला कमेटी को उपप्रधान सुशीला, अनीता,साहिन परवीन, नेहा जोशी,पूजा गुप्ता, सीमा,कुसुम लता,संगीता उपस्थित रहे।





