फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नगर निगम क्षेत्र के रेहडी पटरी वालों को भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय से प्राप्त माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा रेहडी पटरी वालों के परिवार के उतम स्वास्थ्य और अच्छे भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं का पत्र एवं स्वनिधि परिचय बोर्ड वितरित किये । अतिरिक्त आयुक्त ने बताय कि देष भर मे आजादी का अमृत महोत्सव बनाया जा रहा है । भारत सरकार के आवास एवं शहरी मामले मंत्रालय के दिषा-निर्देष पर देश भर में 1 जुलाई से आगामी 14 अगस्त तक पथ विक्रेताओं के लिए आजादी का अमृत महोत्सव के साथ ही पीएम स्वानिधि महोत्सव मनाया जा रहा है । प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेन्डर आत्मनिर्भर निधि योजना भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार के महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक योजना है । कोरोना वैश्विक महामारी की अभूतपूर्व स्थिति में देश ने , हमारी गरीब भाई -बहनों ने विशेषकर रेहडी, ठेला पटरी पर सामान बेचने वाले श्रमिक साथियों ने तमाम मुश्किलों के बावजूद अदभुत संयम औंर संघर्ष शक्ति दिखाई है । श्री अभिषेक मीणा ने यह भी बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना काल के दौरान रेहडी पटरी वालों को स्वाभिमान से जीने का हक देने के लिए स्वनिधि योजना लागू की ।
स्वनिधि योजना के अन्तर्गत अभी तक 10743 रेहडी- पटरी , ठेला खोखा वालों ने अपना पंजीकरण नगर निगम मे करवाया है । पंजीकरण करवाने वाले 2514 रेहडी पटरी वालों को बैंको के द्वारा 10-10 हजार रू का ऋण 7 प्रतिशत के अनुदान पर दिलवाये गये है । जिससे रेहडी पटरी वालों को अपना कारोबार शुरू करने में सहायता मिली है । पहले ऋण 10000 रू का भुगतान करने के बाद दूसरे चरणों में 163 रेहडी पटरी वालों को बैंको के द्वारा 20-20 हजार रू का ऋण भी दिलवाया गया है । इसके उपरान्त तीसरे चरण मे 50000 रू का ऋण भी दिवलाया जाएगा । पंजीकरण करवाने वाले रेहडी पटरी वालों को PAYTM के कर्मचारी द्वारा प्रषिक्षण लगभग 2100 रेहडी पटरी वालो को दिलवाये जा चुके है । जो रेहडी पटरी वाले PAYTM के माध्यम से प्रति माह 50/100 भुगतान लेने पर सरकार द्वारा 50/100 रू प्रोत्साहन राषि भी दी जाती है । इस योजना से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी /सहायता के लिए श्री द्वारका प्रसाद, नगर परियोजना अधिकारी के मोबाईल नं. 8168914845 पर सम्पर्क कर सकते है ।
