फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
कृष्णा क्रिकेट अकादमी मैदान फरीदाबाद में प्रैक्टिस मैच खेला गया यह मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर और स्पोर्ट्स लैंड के बीच खेला गया । इस मैच में रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर ने स्पोर्ट्स लैंड को 40 रन से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया . रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 40 ओवर में 10 विकेट पर 200 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ ने 36 रन , सागर ने 29 रन , प्रियांशु ने 20 रन , आरिफ ने 18 रन बनाए . स्पोर्ट्स लैंड की और से गेंदबाजी करते हुए हर्ष ने 4 विकेट , शक्षम और शोर्य ने 2 – 2 विकेट , रेयान ने 1 विकेट ली । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स लैंड ने 37.5 ओवर में 10 विकेट में 160 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस ने 27 रन , शक्षम ने 18 रन , हर्ष ने 14 रन , आर्यन ने 13 रन बनाए । रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए ऋषभ और उम्र व् वैश और प्रियांशु व् हाशिम ने 2-2 विकेट , अभिषेक ने 1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ऋषभ को दिया गया (रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी मिर्ज़ापुर)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
