फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
6th ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर -17 क्रिकेट टूर्नामेंट का मैच रविंदर फागना क्रिकेट क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड फरीदाबाद में खेला गया और यह मैच युग स्पोर्ट्स क्लब और विजय यादव क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया । इस मैच में विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने युग स्पोर्ट्स क्लब को 3 विकेट से हराया . इस मौके पर बीसीसीआई कोच धर्मेंदर फागना ने बताया की यह मैच 40-40 ओवर का था और विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया । युग स्पोर्ट्स क्लब टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने ओवर 38.3 में 10 विकेट पर 159 रन बनाए टीम की और बल्लेबाजी करते हुए प्रत्यक्ष ने 42 रन , अनुज ने 33 रन , ईशान ने 31 रन कार्तिक ने 17 रन बनाए . विजय यादव क्रिकेट अकादमी की और से गेंदबाजी करते हुए यश वैष्णव ने 5 विकेट , आयुष ने 2 विकेट , राजवीर और लोकेश ने 1 – 1 विकेट ली . इस लक्ष्य का पीछा करते हुए विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने 28 ओवर में 7 विकेट पर 163 रन बनाकर जीत हासिल की . टीम की और से बल्लेबाजी करते हुए अविनाश ने 70 रन , राजवीर ने 47 रन बनाए । युग स्पोर्ट्स क्लब टीम की ओर से गेंदबाज़ी करते हुए ऋतिक ने 3 विकेट , प्रत्यक्ष ने 2 विकेट , मुकेश और आमिर ने 1-1 विकेट ली . इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यश वैष्णव को दिया गया (विजय यादव क्रिकेट अकादमी)
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com
