फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आज एनआइटी पाँच नंबर स्तिथ दक्षिण हरियाणा बिजली निगम की सब डिवीजन नंबर पाँच में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) कर्मचारियों की एक गेट मीटिंग की गई । यूनियन द्वारा कर्मचारियों की बुलाई गई इस मीटिंग की अध्यक्षता सब डिवीजन नंबर पाँच के प्रधान अजय कुमार ने की । एनआईटी फरीदाबाद जोन के प्रधान लेखराज चौधरी द्वारा बुलाई गई इस गेट मीटिंग का मुख्य उद्देश्य यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अपने कर्मचारियों की फील्ड व दफ्तरों में काम करने के दौरान आने वाली समस्याओं को जानना रहा । इस दौरान कर्मचारियों ने दरी बिछाकर दो घंटे जमकर नारेबाजी करते हुए जमकर गरजे ।
कर्मचारियों की धरातलीय मूलभूत आवश्यकताओं एवम विभागीय समस्याओं से रूबरू होना विशेष था । कर्मचारियों की इस मीटिंग के अवसर पर प्रदेश के नेता विनोद शर्मा स्टेट चीफ ऑर्गनाइज़र मुख्यरूप से उपस्थित रहे जिन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश कमेटी की तरफ से एचएसईबी वर्करज यूनियन द्वारा प्रदेश के आगामी होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए बताया कि यूनियन स्टेट कमेटी के नेता हाल ही में हुए प्रदेश कमेटी के चुनाव के बाद हरियाणा प्रदेश के सभी सर्कलों में विज़िट कर रहे हैं । प्रदेश भ्रमण पर अपने नेताओं की विजिट करने से बिजली कर्मचारियों में भारी उत्साह और जोश उत्पन्न हो रहा है । इसके साथ साथ अपने कर्मचारियों के कामों को प्रदेशस्तर पर नोट किया जा रहा जिससे कि प्रादेशिक कर्मचारियों की मुख्य मुख्य माँगों के प्रारूप का मसौदा तैयार करके निगम मैनेजमेंट और प्रदेश की सरकार से आरपार की लड़ाई को लड़ा जा सके ।
इस मौके पर मदन गोपाल, सुरेन्दर, दयाराम, भागीरथ, नरेंदर, राजबीर, सुनील चौहान, परवीन शर्मा, राजेश, सन्दीप पंघाल, मुकेश शर्मा, महेन्दर, मामचन्द, योगेंदर, मान महेन्दर, सन्दीप गिल, शर्मी मजूमदार, योगेश, दीपक, मत्सेन्दर, विक्की, विरेन्दर, जनार्दन, जगदीश, आदि भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे ।
