फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ की यूथ रेड क्रॉस की
इकाइयों के द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया l गौरतलव है कि प्रतिवर्ष
अग्रवाल कॉलेज की रेड क्रॉस की इकाइयों के द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया
जाता रहा है l इसके अंतर्गत रैलियों, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, अतिथि
व्याख्यान व कभी मानव श्रृंखला बनाकर समाज को एड्स जैसे भयानक रोग से
बचने संदेश दिया जाता है l
इस बार विश्व एड्स दिवस की थीम “ओवरकमिंग डिस्रप्शन, ट्रांसफॉर्मिंग द एड्स रिस्पांस ” है l आज 1 दिसंबर 2025 को भी स्वयंसेवकों के द्वारा मानव श्रृंखला के द्वारा एड्स जैसी जानलेवा बीमारी के प्रति समाज को जागृत करने का काम किया गया
इस प्रकार के जन जागरूकता अभियान व कार्यक्रमों का श्रेय अग्रवाल कॉलेज के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता, व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता को जाता है l वहीं प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार
गुप्ता के मार्गदर्शन के द्वारा इन कार्यक्रमों को सही दिशा व दशा प्रदान की
जाती है l इस अवसर पर अग्रवाल कॉलेज की रेड क्रॉस की इकाई के काउंसलर
लवकेश व लगभग 50 स्वयंसेवकों उपस्थित रहे व कार्यक्रम को सफल बनाया l
