फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / एमआई सोशल फाउंडेशन द्वारा पिछले 4 वर्षों से असहाय लोगों के लिए रोटी बैंक सेवा चल रही है । दान दाताओं से रोटी बैंक के लाभार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से देवेंद्र कुमार बालवीर पाठशाला के प्रांगण एक सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें सभी दान दाताओं ने उन लोगों से बात चीत की और दान दाता संतुष्ट थे कि उनका दान का सही उपयोग हो रहा है । कार्यक्रम की शुरुवात एम आई की प्रार्थना का विस्तृत विवेचन के गायन से किया गया । इसके उपरांत एम आई के सचिव वीर देवेंद्र होलकर और बुजुर्गों द्वारा भजन गायन किया गया ।
इस सम्मेलन में पाठशाला के बच्चों को और उनके माता पिता को भी शामिल किया गया । इस अवसर पर मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया जिसमें 195 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई । इसके साथ जरूरत मंद लोगों को कम्बल भी वितरित किए गए । एम आई एस एफ ट्रस्ट के संरक्षक वीर अजीत पटवा ने सभी सहयोग कर्ताओं का संस्था द्वारा संचालित योजना में अर्थ प्रदान करने का आभार व्यक्त किया । परियोजना निदेशक वीर उमेश अरोड़ा ने ट्रस्ट द्वारा संचालित योजनाओं का ब्यौरा दिया और विशेष रूप से एसजीएम नगर में चलाए जा रहे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी । उन्होंने साथ में हाल ही में चेतराम आई केयर हॉस्पिटल के साथ हुए समझौते से अवगत कराया जहां पर मोतिया बिंद के मुफ्त ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष वीर प्रमोद सचदेवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी सदस्य, ट्रस्ट के सहयोगियों ने और बुजुर्गों, बच्चों ने भोजन का आनंद लिया । इस अवसर पर नंदिनी कमल लखानी, शिखा गौरव नारंग, शिखा अरोड़ा, राकेश अरोड़ा, संजीव ग्रोवर, गोल्डन जैन, प्रोमिल जैन, दिवाकर मलिक, हरीश माथुर, वीनू माथुर, मुकेश कपूर आदि उपस्थित थे ।
