फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ 4th कांता देवी मेमोरियल अंडर–14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, डब्लू.सी. एल क्रिकेट अकादमी (रामानुजन कॉलेज) न्यू दिल्ली पर खेला गया। और यह मैच एम.सी.ए ओर रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया।
इस मैच में रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी ने एम.सी.ए को 3 विकेट से हराया। यह मैच 35 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एम.सी.ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 25.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 156 रन का लक्ष्य दिया।
एम.सी.ए की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए आदित्य गुप्ता ने 58 गेंदों में 15 चौके, 4 छक्के की मदद से 100 रन, पार्थ ने 24 गेंदों मै 5 चौके 1 छक्के की मदद से 29 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए प्रियांश चौधरी ने 6.2 ओवर मे 3 मेडन 7 रन देकर 4 विकेट, सिद्धार्थ ने 5 ओवर मै ओवर मै 1 मेडन 38 रन देकर 3 विकेट, महकार सिंह ने 6 ओवर मै 30 रन देकर 2 विकेट, वंशज भाटिया ने 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने 23.2 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश चौधरी ने 27 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 34 रन, अरिहान ने 31 गेंदों मै 2 छक्के की मदद से 22 रन बनाए। एम.सी.ए की ओर से गेंदबाजी करते हुए अर्णव ओर संस्कार गोयल 2–2 विकेट, कौशल ओर गुलशन ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच प्रियांश चौधरी को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच आदित्य गुप्ता को घोषित किया गया।
