Oplus_16908288
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह “वक्त की उड़ान, यादों के साथ” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से सभी को लाभान्वित किया। अपने सुविचारों से उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान मीडिया के जो हालात हैं उनको देखते हुए युवा पत्रकारों पर समाज को सही दिशा दिखाने की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा है, इसलिए अपनी आजीविका कमाने के साथ-साथ समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनें |
द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकगणों के सम्मान में प्रस्तुतियां दी। तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रैंप वॉक के द्वारा सबको मंत्र मुग्ध किया और अपनी कला को प्रस्तुत किया। प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक मंडल ने पुरु शर्मा को मिस्टर फेयरवेल व सुरभी को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा |
निखिल कुमार को मिस्टर हैंडसम व निशा कुमारी को मिस गॉर्जियस के रूप में चुना गया | इसके अलावा कुछ अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न टाइटल्स से नवाजा गया। यह कार्यक्रम बीएजेएमसी विभागाध्यक्ष रचना कसाना के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। पत्रकारिता विभाग से कृतिका, राधिका मित्तल व वीरेंद्र सिंह ने भी अपना सहयोग दिया। इसके अलावा सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक गण , गैर शिक्षक कर्मचारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |
