फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे/ डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा सभी वर्ष के छात्रों के लिए पीटीएम का आयोजन किया गया। पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत करने के साथ=साथ छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन और प्रगति पर चर्चा करना रहा।
महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ अर्चना भाटिया ने बताया के ऐसे आयोजनों से शिक्षक और अभिभावकों के बीच शैक्षिक जानकारी के आदान-प्रदान के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों के नजरिये को समझने का अवसर मिलता है।
शिक्षकों ने अभिभावकों को पाठ्यक्रम, उपस्थिति रिकॉर्ड और छात्रों के समग्र प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद, दोनों पक्षों ने व्यक्तिगत मुलाकातों में छात्रों की शैक्षिक प्रगति और सुधार के क्षेत्रों पर गहन चर्चा की।
अभिभावकों ने चर्चाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और परीक्षा पैटर्न, शिक्षण पद्धतियों और पाठ्येतर गतिविधियों से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं और चिंताओं को व्यक्त किया। अभिभावकों ने संस्थान की अनुशासन बनाए रखने और छात्रों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता की सराहना की।
पीटीएम का समापन एक सार्थक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने मिलकर छात्रों के शैक्षिक अनुभव को और भी समृद्ध बनाने के तरीकों पर विचार सांझा किए। पीटीएम का आयोजन विभागध्यक्ष रचना कसाना के निर्देशन में हुआ व विभाग के अन्य शिक्षकों कृतिका, राधिका मित्तल व वीरेंद्र सिंह ने भी अपना सहयोग दिया।
