फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ एक्स अंडीफिटेड आर्मी 8th ऑल इंडिया रविंद्र फागना U-17 डे–नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच हरियाणा क्रिकेट अकादमी ओर एल.बी शास्त्री पाठशाला क्रिकेट अकादमी (भोपाल) बीच खेला गया।
इस मैच मैं हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने एल.बी शास्त्री पाठशाला क्रिकेट अकादमी (भोपाल) को 8 विकेट से हराया, यह मैच 30 ओवर का था और एल.बी शास्त्री पाठशाला क्रिकेट अकादमी (भोपाल) पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एल.बी शास्त्री पाठशाला क्रिकेट अकादमी (भोपाल) की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 30 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 223 रन का लक्ष्य दिया।
एल.बी शास्त्री पाठशाला क्रिकेट अकादमी (भोपाल) अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए यथार्थ सिंह ने 66 गेंदों पर 14 चौके, 6 छक्के की मदद से 121 रन और श्रीजन रावत ने 52 गेंदों पर 3 चौके, 1 छक्के की मदद से 37 रन बनाए। हरियाणा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए निर्भय डागर ने 6 ओवर में 43 रन देकर 2 विकेट, लव बुधवार,द्वीप और अक्षय शर्मा ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने 26.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर जीत हासिल की। हरियाणा क्रिकेट अकादमी की और से बल्लेबाजी करते अक्षय शर्मा ने 56 गेंद पर 9 चौके, 2 छक्के की मदद से 70 रन, अंशुल ने 41 गेंदों पर 6 चौके, 5 छक्के की मदद 67 रन बनाएं। एल.बी शास्त्री पाठशाला क्रिकेट अकादमी (भोपाल) की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंश जोशी ओर मयंक बाल्यान 1–1 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच अक्षय शर्मा फाइटर ऑफ द मैच यथार्थ सिंह को घोषित किया गया।
