फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ फरीदाबाद: वेनि कप 8th ऑल इंडिया रविंदर फागना अंडर–13 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच रावल क्रिकेट अकादमी ओर वियान क्रिकेट अकादमी बीच खेला गया। इस मैच में रावल क्रिकेट अकादमी ने वियान क्रिकेट अकादमी को 317 रन से हराया। यह मैच 40 ओवर का था और रावल क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
रावल क्रिकेट अकादमी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 343 रन का लक्ष्य दिया। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए देव भडाना ने 86 गेंदों में 19 चौके 1 छक्के की मदद से 131 रन, उमंग चौधरी ओर रियान दुआ ने 53–53 रन बनाए। वियान क्रिकेट अकादमी क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य राजपूत ने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वियान क्रिकेट अकादमी ने 16.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 26 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। वियान क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए साहिल ने 26 गेंदों पर 1 चौके की मदद से 15 रन बनाए। रावल क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कनिष्क और वीर 2–2 विकेट, वंश कुमार,अनुज खोला,अरहान खान और आयुष ने 1-1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच देव भडाना को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच लक्ष्य राजपूत को घोषित किया गया।
