फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ रविंद्र फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मैं जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ने स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी को 118 रन से हराया, यह मैच 40 ओवर का था और जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 35.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 249 रन का लक्ष्य दिया।
जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रियांश चौधरी ने 68 गेंदों में 9 चौके की मदद से 71 रन, अनुज भारद्वाज ने 27 गेंदों में 8 चौके, 1 छक्के की मदद से 54 रन बनाए।
स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए नैतिक अमरहरी, आदित्य शर्मा ने 2–2 विकेट, गौतम कुमार और शौर्या ने 1–1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। स्पोर्ट्स लैंड क्रिकेट अकादमी की और से बल्लेबाजी करते हुए शौर्या डुडेजा ने 67 गेंद पर 8 चौके की मदद से 50 रन और यजवीन गोयल ने 50 गेंदों की मदद से 17 रन बनाए।
जिले सिंह क्रिकेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की ओर से गेंदबाजी करते कशिश चंदीला ने 8 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट ओर प्रियांश चौधरी ने 5 ओवर में 1 मेडन 21 रन देकर 2 विकेट, राज सिंह, अनुज भारद्वाज और संयम सिंह ने 1–1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच प्रियांश चौधरी व फाइटर ऑफ द मैच शौर्या डुडेजा को घोषित किया गया।
