1 दाए से बाये रक्तदाता श्रीमती कमलेश का उत्त्साह बढ़ाते सावन किरपाल रूहानी मिशन के श्री भीमसेन हंस, श्री धनवेश पॉल व सदस्य
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ सावन किरपाल रूहानी मिशन के आश्रम सेक्टर 21 फरीदाबाद में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जन्म दिवस को समर्पित था। फाउंडेशन अगेंस्ट थेलासीमिया के महा सचिव रविंद्र डुडेजा ने बताया की जिस प्रकार नेता जी का नारा था तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आज़ादी दूंगा। ठीक इसी तरह आप हमें खून दो हम थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ रखेंगे , साथ ही खून दो खुद भी स्वस्थ रहो इसी उदेश्य को मध्य नज़र रखते सावन किरपाल रूहानी मिशन के शिष्यों ने बड़ चढ़ कर रक्तदान में हिस्सा लिया।
इस रक्तदान शिविर में महिला वर्ग का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सावन किरपाल रूहानी मिशन फ़रीदाबाद ब्रांच के महासचिव श्री धनवेश पॉल ने बताय की उनका हमेशा ही एक मिशन रहा है समाज सेवा करना चाहे वो किसी भी रूप में हो। सावन किरपाल रूहानी मिशन फ़रीदाबाद मण्डल के कोषाध्यक्ष श्री भीमसेन हंस ने बतया की थेलासीमिया ग्रस्त बच्चो के जीवन को बचाने के लिए मिशन हमेशा आगे रहा है व् आगे भी जब कभी बच्चो को रक्त की जरुरत होगी वो व् उनके साथी हमेशा तैयार रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवालिक सी. एस. आर. फ़ाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा।
संस्था के प्रधान श्री भगवान गुलाटी बतरा ने बताया की शिवालिक प्रिंट्स लिमिटेड के डायरेक्टर श्री मुकेश अग्रवाल व् उनकी धर्मपत्नी श्रीमति शशि अग्रवाल हमेशा ही थैलासीमिया ग्रस्त बच्चो को स्वस्थ रखने में फाउंडेशन अगेंस्ट थैलासीमिया का पिछले 25 सालो से साथ दे रहे है। आज के रक्तदान शिविर में 55 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
शिविर में श्री धनवेश पॉल, अशोक भाटिया, भीमसेन हंस, सुरेंद्र सिंह, यादविन्द्र सिंह, मोनु ढींगरा, विनीत खुराना, रवि सेतीय, जे. के. भाटिया, बी. दास बत्रा, शिवलिक सी एस आर फ़ाउंडेशन के श्री रोहतश गुप्ता, श्री आर पीं एस गिल, श्री हरीश कुमार की गरिमामय उपस्तिथि रही
