
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ डीएवी सेंटेनरी कॉलेज के बी० बी० ए० विभाग ने बी०बी० ए और बी ० बी० ए कैम द्वितीय और अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए युवा भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से ‘केनरा एस्पायर’ नामक एक घंटे का सत्र आयोजित किया।
यह सत्र कालेज की कार्यकारी प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के निर्देशन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की वक्ता सुश्री नीति मिंज, मुख्य प्रबंधक, केनरा बैंक एनआईटी 1, फ़रीदाबाद थीं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की युवा पीढ़ी के लिए नए बचत उत्पाद के लॉन्च के बारे में जागरूकता पैदा करना था। सत्र में नब्बे से अधिक छात्रों ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम डॉ. रुचि मल्होत्रा ,आवर आल को-ओर्डिनेटर, डॉ. अंजू गुप्ता-एचओडी कॉमर्स, डीन-डॉ. निशा सिंह और एचओडी-डॉ. अंकिता मोहिंदरा, इवेंट इंचार्ज डॉ. सुरभि, रीता डागर और तनुजा गर्ग के संयोजन में सम्पन्न हुआ ।







