
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी.शताब्दी महाविद्यालय में पासआउट छात्रों (सभी पाठ्यक्रमों) के लिए एक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया के मार्गदर्शन में डी.एस.आई. – डेटा सॉल्यूशंस इंडिया (फरीदाबाद की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों में से एक) ने कॉलेज परिसर का दौरा किया और इस अभियान का संचालन किया।
चयन प्रक्रिया के 2 दौर के बाद अंततः उन्होंने 16 छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया। कार्यक्रम का आयोजन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री विजय पाल सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।





