
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय में हिंदी विभाग द्वारा ’हिंदी के बढ़ते कदम’ विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया। कश्मीर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रो. ज़ाहिदा जबीन और इंडियन जनरल ऑफ सोशल कंसर्न शोध के संपादक डॉ० हरिशरण वर्मा इस व्याख्यान में मुख्य वक्ता रहे। प्रो. जाहिदा जबीन ने अपने संबोधन में हिंदी साहित्य के बढ़ते कदम पर कश्मीर साहित्य का उदाहरण देते हुए उपस्थित विद्यार्थियों को कश्मीर साहित्य से अवगत करवाया। अध्यक्ष भाषण में डॉ. हरिशरण वर्मा ने हिंदी के संघर्ष करते दौर से लेकर वर्तमान समय में हिंदी के बढ़ते कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम आंदोलनों में भी हिंदी भाषा के महत्व को अति सूक्ष्म दृष्टि से समझाया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने सभी विद्यार्थियों को संदेश दिया कि हिंदी भाषा भावों की भाषा है | हिंदी हिंदुस्तान की शान है, हमें बड़े गर्व के साथ हिंदी को अपनाना चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए। संपूर्ण कार्यक्रम कला संकाय विभागाध्यक्ष डॉ. शिवानी तंवर, संयोजक ममता कुमारी व कार्यक्रम सचिव डॉ. योगेश शर्मा की देख रेख में संपन्न हुआ। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र ढुल, डॉ. नरेंद्र दुग्गल, कमलेश ,डॉ. सोनिया नरूला के साथ-साथ लगभग 100 विद्यार्थी मौजूद रहे।






