
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डीएवी सेंचेनरी कॉलेज की पुस्तकालय इकाई ने एक इंटर-डिपार्टमेंट क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें पुस्तकालयों के महत्व और भारत की समृद्ध धरोहर को उजागर किया गया। यह आयोजन पुस्तकालय के रीडिंग रूम में हुआ, जिसमें कॉलेज के सभी आठ विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, प्रत्येक विभाग से दो छात्रों की एक टीम ने प्रतिनिधित्व किया।
क्विज में पांच राउंड थे, जिनमें पुस्तकालय, भारतीय धरोहर, पुस्तकें और लेखक, और समसामयिक घटनाएं शामिल थीं। शीर्ष तीन टीमों को राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस, 12 अगस्त को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। बी.कॉम जी.आई.ए. के क्षितिज भारद्वाज व तनिषा गोयल प्रथम रहे। बी.एस.सी. के भरत रावत और अतुल नेगी दूसरे स्थान पर रहे वहीं बी.ए.जे.एम.सी. तरूण और रुद्र को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है |
कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया ने सभी विजेता छात्रों को शुभकामनायें दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पुस्तकालय संयोजक डॉ. जितेन्द्र ढुल और सह-संयोजक डॉ. अंजू गुप्ता ने कहा कि ऐसे क्विज छात्रों के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए एक अमूल्य मंच प्रदान करते हैं। अर्थशास्त्र विभाग के फैकल्टी सदस्य नेत्रपाल सैन क्विज मास्टर के रूप में कार्यरत रहे। लाइब्रेरियन रितु ने आयोजन सचिव के रूप में कार्य किया, और मोहीनी, रेनू व सिया के महत्वपूर्ण समर्थन से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की।





