फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान मडकोला के मैदान पर संस्थान के छात्रों की दो दिवसीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया जिसका आज दूसरा दिन था। एथलेटिक मीट के समापन समारोह पर एसडीएम पलवल IAS नरेंद्र कुमार बतौर मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ प्रताप सिंह चेची ने मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। छात्राओ ने मुख्य अतिथि के सम्मान मे स्वागत गान प्रस्तुत किया। एथलेटिक मीट के दौरान छात्र और छात्राओं में नए विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस एथलीट मीट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीएम पलवल नरेंद्र कुमार IAS ने छात्र-छात्राओं को संबोधन करते हुए शिक्षा के साथ साथ मनुष्य के जीवन में खेलों की महत्वता के बारे मे विस्तार मे बताया कि एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है । इसलिए सभी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेल जहां उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करते है, वहीं उनके शरीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान प्रदान करते हैं।
वहीं दूसरी ओर संस्थान के प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल फोन का प्रयोग सिर्फ शिक्षा व ज्ञान वर्धन के लिए करना चाहिए और इसका अधिकतर प्रयोग बंद करके दिन में कम से कम 30 से 40 मिनट शारीरिक अभ्यास करना चाहिए। छात्रों के शारीरिक सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से ही प्रतिवर्ष संस्थान में इस तरह की एथलीट मीट का आयोजन किया जाता राहा ह।
कार्यक्रम की शुरुआत ब्रांच वाइज़ 200×4मी रिले से की गई जिसमें सिविल की ब्रांच को विजेता घोषित किया गया। उसके बाद 100 मी बॉयज का फाइनल किया गया जिसमे कृष्णपाल को पहला स्थान, सुमित को दूसरा स्थान और मयंक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। उसके बाद 100 मी गर्ल्स का फाइनल हुआ हुआ जिसमे सोनिका को पहला जयश्री को दूसरा व तन्नु को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। म्यूजिकल चेयर में कमलेश रानी को प्रथम व रजवंती को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। टग ऑफ वार प्रतियोगिता छात्रों और स्टाफ के बीच में करवाई गई जिसमें छात्र विजई रहे। बेस्ट एथलीट बॉयज़ में सुमित और कृष्णपाल रहे जबकि बेस्ट एथलीट का स्थान गर्ल्स में सोनिका और प्रियंका ने प्राप्त किया।
इस दो दिवसीय एथलेटिक मीट के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ प्रताप सिंह चेची ने सभी प्रतिभागियों व स्टाफ सदस्यों को मेडल व स्मृति चिन्न देकर प्रोत्साहित किया और छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया
इस अवसर पर प्रधानाचार्य के साथ उपस्थित प्रेसिडेंट स्पोर्ट अनूप सिंह यादव,एचओडी कंप्यूटर मोहनलाल , कार्यालय उपाधीक्षक महेंद्र सिंह, सूबे सिंह, बाबूलाल,रणधीर सिंह रावत, प्रताप सिंह डीपी और वेदराम शर्मा डीपी, राहुल कौशिक, आज़ाद, संदीप कुमार,मनोज, रविंद्र,आदि उपस्थित रहे।
“खेल में हार-जीत सिर्फ एक परिणाम है, महत्वपूर्ण है आपके प्रयास और संघर्ष का अनुभव।जीवन का सबसे महत्वपूर्ण रंग है खेल का रंग”-डॉ प्रताप सिंह चेची
