फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एनआईटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाईम इक्विपमेंट (टाटा हिताची)फरीदाबाद में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर आर.के. चिलाना ने सभी कर्मचारियों व उनके परिजनों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इसलिए इस दिन सभी गिले-शिकवे भुलाकर इस त्यौहार को खुशी के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने सभी से कहा कि वह होली के दिन कैमिकलयुक्त रंगों के बजाए फूलों से होली खेलें और पानी को व्यर्थ होने से बचाए।
इस अवसर पर डायरेक्टर्स सतीश परनामी, विशाल परनामी, सचिन चिलाना के अलावा राकेश भाटी, अरविंद त्यागी, शुभम, सोनिया, पूर्णिमा, अकांक्षा कुमारी, वर्षा, सुमन, हीना, छवि, खुशी, नरेश, नरेंद्र, कुलवंत, सरिता, सोनिया, विकास, एस.एल. कालरा, जोगिन्द्र, राकेश कुमार सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे।
