फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे

बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच स्काइ वाकर्स क्रिकेट अकादमी और डी एम ए क्रिक्रेट अकादमी मेरठ के बीच खेला गया। इस मैच मे स्काइ वॉकर्स क्रिकेट अकादमी ने डी एम ए क्रिक्रेट अकादमी मेरठ को 3 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और स्काइ वाकर्स क्रिक्रेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। डी एम ए क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 38.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 182 रन का लक्ष्य दिया ।
डी एम ए क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए काव्यांश अह्लावत ने 38 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से 36 रन अरमान ने 63 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 35 रन बनाए। स्काइ वॉकर्स क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश वैष्णव, अंकित मौर्य और तुषार गर्ग ने 2/2 विकेट, अर्जुन, काजुकाफू, अर्णव सिंह और उदय नाहर ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काइ वाकर्स क्रिकेट अकादमी ने 35.3 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बनाकर जीत हासिल की। अथर्व अग्रवाल ने 73 गेंदों पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 54 रन, प्रताप बशिष्ठ ने 53 गेंदों पर 5 चौको और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाए।
डी एम ए क्रिकेट अकादमी मेरठ की ओर से गेंदबाजी करते हुए कर्तीके वीर ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट यश पवार, सक्षम नागर, द्विज कौशिक और प्रियांशु मोटला ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अथर्व अग्रवाल को घोषित किया गया।
