फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के तत्वाधान में विद्यार्थियों को दी जा रही रोजगार उन्मुख शिक्षा के अंतर्गत सत्र 2022-23 में ऐडन कोर्स रिटेल मार्केटिंग के सफल विद्यार्थियों को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी द्वारा सर्टिफिकेट वितरित किए गए। इस कोर्स में बीए द्वितीय वर्ष के 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिनमें 32 विद्यार्थियों ने इसे उत्तीर्ण किया।
प्राचार्य जी ने बताया कि खुदरा दुनिया की इन बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप विद्यार्थियों के बीच खुदरा बिक्री के विपणन और परिचालन अवधारणाओं के ज्ञान को बढ़ाने के लिए इस पाठ्यक्रम को पढ़ाया गया। कोर्स का संचालन डॉ. जयपाल सिंह विभागाध्यक्ष, इतिहास की देखरेख में हुआ। उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को रोजगार में आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं दी। डॉ. जयपाल सिंह ने बताया कि पाठ्यक्रम को दो इकाइयों में विभाजित किया गया, प्रत्येक इकाई 15 घंटे की अवधि की थी।
इस पाठ्यक्रम के मॉड्यूल को खुदरा उद्योग में विभिन्न विषयों के बारे में विद्यार्थियों के बीच ज्ञान विकसित करने के लिए संरचित किया गया है; खुदरा विपणन, उपभोक्ता व्यवहार और खुदरा संचालन, खुदरा रणनीति और बाजार योजना, और खुदरा विपणन और संचार का परिचय दिया गया। अंत में विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन प्रस्तुतियों और वर्णनात्मक परीक्षा के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता मूल्यांकन प्रकोष्ठ के कोआर्डिनेटर डॉ. मनोज शुक्ला और कॉमर्स विभाग की प्रवक्ता डॉ. रेखा सेन भी उपस्थित रही।
