फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
आज ब्रह्माकुमारी केंद्र सेक्टर 49 की संचालिका बीके मधु सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (सिद्धदाता आश्रम) पहुंचीं। उन्होंने यहां जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज को रक्षा सूत्र बांधा और कुशलक्षेम जाना।
ब्रह्माकुमारी मधु बहन गत अनेक वर्षों से श्री गुरु महाराज को राखी बांधने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वामीजी के नरम व्यवहार से प्रभावित हैं।उनका ओज किसी भी अशांत मन को शांति प्रदान करने वाला है।उनकी कृपा करुणा से असंख्य जन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो रहे हैं।हमारी इच्छा है कि वह स्वस्थ रहें और अधिकाधिक समाज की सेवा कर सकें।
इस अवसर पर श्री गुरु महाराज ने कहा कि रक्षा सूत्र केवल भाई बहनों का पर्व नहीं है बल्कि विश्वास का प्रतीक है।हमारे यहां पुरातन काल से लेकर इतिहास में इसके अनेक उदाहरण मौजूद हैं जिसमें रक्षा सूत्र के जरिए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष से रक्षा का वचन मांगा और समय आने पर दूसरे पक्ष ने उसकी रक्षा भी की।उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक शिष्य अपने गुरु के भी रक्षा सूत्र बांधते हैं और अपने मंगल की कामना करते हैं।बीके मधु के साथ पूर्व पुलिस अधिकारी आशा कुमारी ने भी श्री गुरु महाराज को रक्षा सूत्र बांधकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
