
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के छात्रों, जिन्होंने जर्मन भाषा में A1 स्तर पूरा किया, को आज , 16 अगस्त 2023 को कॉलेज परिसर में प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। यह पाठ्यक्रम छात्रों की सुविधा के लिए यस जर्मनी संस्था, फ़रीदाबाद के सहयोग से चलाया जा रहा था।
छात्रों के समग्र विकास और उन्हें रोज़गार के लिए तैयार करने के लिए इस तरह के पाठ्यक्रम कॉलेज लगातार आयोजित कराता रहता है। प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह तीसरी भाषा का ज्ञान छात्रों के कौशल
विकास का एक माध्यम है। पाठ्यक्रम के लिए 18 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। सुश्री कमल टंडन ने भी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. सारिका कांजलिया और डॉ. इनायत चौधरी भी उपस्थित थे।







