
कनव शर्मा 54 रन नाबाद
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी को 6 विकेट से हराया।
यह मैच 40 ओवर का था और स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 154 रन का लक्ष्य दिया । स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आरव भटनागर ने 62 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 59 रन, निहाल ने 50 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अवनीस ने 7 ओवर 34 रन देकर 3 विकेट, बिस्मन और जतिन अग्रवाल व कुलदीप चंदिला 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 25.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 156 रन बनाकर जीत हासिल की। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए कनव शर्मा ने 63 गेंदों पर 9 चौकों और की मदद से 54 रन नाबाद, और आरव सिंह ने 30 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 38 रन बनाए स्लेज हैमर क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए अथर्वा और डेविन रावत व श्रीधर प्रसाद ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अवनीष को घोषित किया गया।







