
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
रविन्द्र फागना क्रिकेट अकैडमी कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड मिर्जापुर फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच टेस्ट मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी और वर्षा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच में रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने वर्षा क्रिकेट अकादमी को 1st innings lead से हराया।
वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। वर्षा क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 153 रन का लक्ष्य दिया ।
वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ गुप्ता ने 92 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 85 रन, दीपांशु यादव ने 31 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 25 रन बनाए। रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशीष बांबी ने 8 ओवर 1मैडेन, 25 रन देकर 7 विकेट, अभिषेक चौहान ने 7 ओवर 1मैडेन, 21 रन देकर 2 विकेट, प्रेम ने 6 ओवर में 1मैडेन 30 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रवींद्र फागना क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 269 रन बनाकर जीत हासिल की।
रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाज़ी करते हुए मुनिश खान ने 76 गेंदों पर 13 चौकों और 6 छक्को की मदद से 100 रन, और रिजवान खान ने 37 गेंदों पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 51 रन, और मोहम्मद साद ने 25 गेंदों पर 5 चोक्को और 1 छक्के की मदद से 33 रन बनाए वर्षा क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कार्तिक बौरा ने 7 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट, आर्यन ने 5 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट, श्लोक शुखला और सौरभ सिंह व आनंद ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष बांबी को घोषित किया गया।







