फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ में सतत विकास लक्ष्य क्लब के तत्वावधान में एक वार्ता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . कॉलेज प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ताकि विद्यार्थियों में बेहतर स्वास्थ्य, स्त्री पुरुष समानता शिक्षा, तकनीकी जानकारी पर्यावरण की रक्षा इत्यादि विषयों को पूर्ण रूप से समझ सकें . कार्यक्रम की वक्ता डॉ. भावना सयाल, एसोसिएट प्रो. रावल इंस्टिट्यूट, फरीदाबाद ने अपने वक्तव्य में बताया कि भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए सभी को आपस में सहयोग होना चाहिए . वो केवल हम क्लब के माध्यम से कर सकते हैं . सभी गतिविधियों में भागीदारी करना ही आपकी शिक्षा की गुणवत्ता को परिभाषित करता है . स्त्री पुरुष समानता को हम नुक्कड़ नाटक में प्रदर्शन से समाज को सन्देश दे सकते हैं . कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रेखा सैन तथा
डॉ. देवेंद्र के द्वारा इस वार्ता तथा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ताकि छात्र छात्राएं सतत विकास में लक्ष्य को अपनी जीवन शैली में अपना सकें . सतत विकास लक्ष्य के कन्वीनर डॉ. मनोज शुक्ला के द्वारा इस क्लब में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन होता रहता है . स्लोगन प्रतियोगिता में राखी (बी.ए.-II) ने प्रथम स्थान, मनविंदर (बी.एस.सी. फिजिक्स ऑनर्स-III) ने द्वितीय स्थान तथा अंजलि (बी.ए.-II) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया .
कॉलेज प्राचर्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा प्रतिभगियों को उनकी भागीदारी के लिए प्रशंसा की .
