अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में आगामी 24 फरवरी और 25 फरवरी 2023 को 51वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के बारे में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकान्त ने बताया कि महाविद्यालय में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें पुरूष वर्ग व महिला वर्ग में ट्रैक इवेन्ट व फील्ड इवेन्ट की प्रतियोगिताएँ कराई जाएंगी।
इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. देवेन्द्र सिंह ढुल, निदेशक खेल विभाग, महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक होंगे। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग के लिए कुल 13 व महिला वर्ग के लिए कुल 12 प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। 24 फरवरी को पुरूष वर्ग में 1500 मी., 200 मी., 400 मी., 10 कि.मी. दौड, शॉट पुट, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, हाई जम्प और महिला वर्ग में 800 मी., 200 मी., 3 कि.मी. दौड, शॉट पुट, हैमर थ्रो, जैवलिन थ्रो, हाई जम्प व 25 फरवरी को पुरूष वर्ग में 100 मी., 800 मी., 5 कि०मी० दौड, डिस्कस थ्रो, लोंग जम्प और महिला वर्ग में 1500 मी., 100 मी., 400 मी. दौड, डिस्कस थ्रो, लोंग जम्प प्रतियोगिताओं का आयोजल किया जाएगा। प्राचार्य जी ने उक्त प्रतियोगिता में आगे जानकारी देते हुए कहा कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए दो ट्रैक इवेन्ट्स व दो फील्ड इवेन्ट्स अनिवार्य हैं। एक अन्य इवेन्ट खिलाड़ी अपनी इच्छानुसार कर सकता है एवं कोई भी खिलाड़ी पाँच इवेन्ट्स से ज्यादा में भाग नहीं ले सकता।
