प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता सम्बोधन देते हुए
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ के ‘एंटरप्रेन्योरशिप फॉर गर्ल सेल’ द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का विषय था “Menstrual Hygiene” जो कि वर्तमान समय की मांग है क्योंकि आए दिन बहुत सारी नारी समस्याएं बढ़ती जा रही है। यह सेमिनार महाविद्यालय प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में आयोजित किया गया। प्राचार्य महोदय ने कहा कि शरीर को स्वस्थ व स्वच्छ रखना हर इंसान का प्राथमिक कार्य है . उन्होंने सोनिया तनेजा जी के कार्यों की प्रशंसा की और उनको बधाई दी कि वह समाज सेवा के उन कार्यों से जुड़ी हुई है जोकि अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम का आयोजन छात्राओं को मासिक धर्म के समय होने वाले समस्याओं से निपटारा दिलाने के लिए और किन-किन सावधानियों का छात्राओं को उस समय ध्यान रखना चाहिए से जागरूक करने के लिए किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सोनिया तनेजा जी (योर्स सेनेटरी पैड) एनजीओ से उपस्थित थी। सोनिया तनेजा जी ने मासिक धर्म की महत्वता और सही सेनेटरी पैड प्रयोग की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया। उन्होंने महाविद्यालय को सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी उपहार के रूप में दी जिससे छात्राएं में लाभान्वित होंगी। उन्होंने एक डेमो के माध्यम से छात्राओं को बायोडिग्रेडेबल सेनेटरी पैड की विशेषताएं बताते हुए उसकी आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कार्य के साथ-साथ स्वयं को स्वच्छ व स्वस्थ रखने से मन प्रसन्न चित्त रहता है जिससे कार्य क्षमता बढ़ती है । मुख्य वक्ता ने छात्राओं के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर उद्धाहरण सहित देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत या।
यह सेमिनार बहुत ही संवादात्मक और रोचक रहा है । इस कार्यक्रम की संयोजक डॉ डिंपल व श्रीमती पूजा के कुशल नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम में 100 से भी अधिक छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी और प्रोत्साहित किया।
