
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच गुलिया क्रिकेट अकादमी और न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच मे गुलिया क्रिकेट अकादमी ने न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी को 4 विकेट से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 30 ओवर का था और न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन का लक्ष्य दिया । न्यू जनरेशन क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए राहुल ने 27 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से सर्वाधिक रन 40 बनाए इसके इलावा दीपक ने 16 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 28 रन, अजितेश ने 75 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 27 रन बनाए। गुलिया क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए निशांत और वंश ने 1/1 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए गुलिया क्रिकेट अकैडमी ने 22.1ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाकर जीत हासिल की। गुलिया क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वंश ने 56 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 26 रन, सांडा डूडी ने 28 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। न्यू जनरेशन क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए जलज बंसल ने 6 ओवर में 2 मैडेन 21 रन देकर 3 विकेट, अक्षय ने 6 ओवर 33 रन देकर 2 विकेट, राहुल ने 1विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच वंश को घोषित किया गया।







