
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एक अन्य मैच रविंद्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह मैच सनशाइन इलेवन और स्काईहॉक्स इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में सनशाइन इलेवन ने स्काईहॉक्स इलेवन को 27 रन से हराया। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 20 ओवर का था और सनशाइन इलेवन ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। सनशाइन इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 177 रन का लक्ष्य दिया ।
सनशाइन इलेवन की ओर से बल्लेबाजी करते हुए शुभम ने 33 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 40 रन,तरुण ने 28 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 40 रन, अमजद खान ने 19 गेंदों पर 3 चौकों मदद से 26 रन बनाए। स्काईहॉक्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश राणा ने 4 ओवर 37 रन देकर 2 विकेट, बब्बी,गौरव, करन,गौरव छाबड़ा ने 1/1विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए स्काईहॉक्स इलेवन ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 150 रन बनाकर ढेर हो गई। स्काईहॉक्स की ओर से गौरव छाबड़ा ने 19 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 28 रन और लवीश ने 35 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 33 रन बनाए।
सनशाइन इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए तरुण ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट, अंकित 3 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, अनुभव ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट और अशोक और अभय ने 1/1 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच तरुण को घोषित किया गया।







