
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्जापुर और पुश क्रिकेट के बीच खेला गया। इस मैच में पुश क्रिकेट अकैडमी ने रविंदर फागना क्रिकेट एकेडमी मिर्जापुर को 8 विकेट से शिकस्त दी।
इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और पुश क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्जापुर ने पहले बैटिंग करते हुए 23.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 81 रन का लक्ष्य दिया ।
रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी मिर्जापुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए रौशन ने 63 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। पुश क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुशाग्र ने 6.1 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट, अक्षत ने 7 ओवर में 1 मैडेन 17 रन देकर 3 विकेट और नामित ने 5 ओवर में 1 मैडेन 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पुश क्रिकेट अकैडमी ने मात्र 9.2 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाकर जीत हासिल की। पुश क्रिकेट एकेडमी की ओर से ईशान 26 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से सार्वाधिक 44 रन बनाए।रविंदर फागना क्रिकेट एकेडमी मिर्जापुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए वैश ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 विकेट और रौशन ने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच कुशाग्र को घोषित किया गया।







