फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में आज दिनांक 14-11-2022 से रोज़गार परामर्श, ट्रैनिंग तथा प्लेसमेंट सैल द्वारा माया अकादमी ऑफ एडवांस्ड सिनेमेटिक्स के सहयोग से महाविद्यालय परिसर में पांच दिवसीय कार्यशाला का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत के मार्गदर्शन हुआ। डा. संजीव गुप्ता के निर्देशन में शुरू हुई इस कार्यशाला में
माया अकादमी ऑफ एडवांस्ड सिनेमेटिक्स की कोऑर्डिनेटर मैडम माला और आकांक्षा मुख्य व्यक्ता रही। अपने वक्तव्य में उन्होने विद्यार्थिओ को 3D मॉडलिंग, विजुअल एफेक्ट्स स्टूडियो, वीएफएक्स तकनीक के माध्यम से स्किल निर्माण तथा एनिमेशन उद्योग में इनकी आवशक्यता के विषय में बताया। डा. डिंपल ने स्टेज संचालन की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। माया अकादमी ऑफ एडवांस्ड सिनेमेटिक्स की ओर से श्री अंकित भाटिया ने 3डी एनिमेशन मे मीडिया निर्माण तथा उनके द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सेज के बारे मे बताया। विद्यार्थिओ से संवाद के माध्यम से आयोजित इस
कार्यशाला में चलचित्र और एनिमेशन आत्याधिक प्रभावशाली रहे। महाविद्यालय के 128 विद्यार्थिओ ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया तथा एनिमेशन से संबंधित ज्ञान अर्जन किया। इस कार्यक्रम में माया अकादमी ऑफ एडवांस्ड सिनेमेटिक्स की ओर से निखिल व प्रियंका तथा महाविद्यालय के डॉ. देवेंद्र, मैडम प्रिया, पूजा, निशा, अर्चना, शिवानी व पूनम और डॉ. शोभना गोयल उपस्थित रहें।
