फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार
महाविद्यालय प्राचार्य के मार्गदर्शन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत राष्ट्रीय कैडेट कोर व राजनीतिक शास्त्र विभाग द्वारा No Voter To Be Left Behind थीम पर एक मतदाता जागरूक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महाविद्यालय प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि प्रत्येक को जाति धर्म से ऊपर उठकर नैतिक आधार पर मतदान करना चाहिए। राष्ट्रीय निर्माण में मतदान की भूमिका है और युवा शक्ति इसके लिए अहम है। सभी युवाओं को अपना वोट सोच समझकर प्रयोग करना चाहिए और आसपास के नागरिकों को भी अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कर मतदान करने के लिए जागरूक किया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न नारों के साथ लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया:-
छोड़ो सारे काम पहले करो मतदान
करे राष्ट्र का जो उत्थान
करें उसी को हम मतदान।
घर-घर साक्षरता ले जाएंगे
मतदाता जागरूक बनाएंगे।
इस रैली के अवसर पर राजनीतिक शास्त्र विभाग से डॉ. रितु, उदिता कुंडू, एनसीसी अधिकारी सब लेफ्टिनेंट डॉ. योगेश गोयल, सब लेफ्टिनेंट डॉ. पूजा सैनी और एनसीसी कैडेट उपस्थित रहें।
