फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय द्वारा आज दिनांक 9-11-22 को प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के दिशा-निर्देशन में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने चंदावली सरकारी स्कूल में नुक्कड़ नाटक किया। वहां जाकर विद्यार्थियों को लड़के और लड़की में सामाजिक भेदभाव के बारे में बताया और नुक्कड़ नाटक के द्वारा समझाया कि ये भेदभाव नही करना चाहिए। क्योंकि किसी भी तरह का सामाजिक भेदभाव समाज के विकास के लिए बाधक होता है। निष्पक्ष समाज ही विकास के पथ पर अग्रसर होता है। प्राचार्य ने युवा शक्ति को लिंगभेद समाप्त करने के लिए समय की जरूरत बताया। इस नुक्कड़ नाटक मे 12 विधार्थियो ने भाग लिया। प्राचार्य ने वाणिज्य विभाग विभागाध्यक्षा डॉ. शोभना गोयल को इस
कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी।
