
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद एनआईटी और रोटरी क्लब ऑफ एनआईटी नेक्सट द्वारा सेक्टर-4 बल्लभगढ़ स्थित पीपी स्टील कारर्पोरेशन में 50 होनहार जरूरतमंद छात्राओं को साईकिल बांटी गई। यह कार्यक्रम डिस्ट्रीक गर्वनर डॉ. रवि और मोनिका गुगनानी के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीएनडी रोटेरियन धीरज भूटानी व रशमी भूटानी व गेस्ट ऑफ ऑनर रोटेरियन विनय भाटिया, और गेस्ट ऑफ ऑनर रोटेरियन एवं वार्ड 36 के भाजपा पार्षद कुलदीप साहनी मौजूद थे। इसके अलावा, आरसीएफ एनआईटी के अध्यक्ष राजन गेरा, सचिव जेएस कलसी, कोषाध्यक्ष सतीश अदलखा, आरसीएफ एनआईटी नेक्सट के अध्यक्ष शुभांकित गुप्ता, सचिव गीत नागपाल, कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साईकिल वितरण के इस कार्यक्रम के आयोजक रोटेरियन नवीन पसरीचा,, रचना पसरीचा व रोटेरियन प्रेमप्रकाश पसरीचा और कांता पसरीचा थे।
साईकिल मिलने पर बालिकाओं और उनके अभिभावकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होनें रोटरी क्लब और आयोजकों का इसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद किया। डॉ. रवि, धीरज, राजन गेरा, शुभाकित गुप्ता, विनय भाटिया और कुलदीप साह ने कहा कि रोटरी क्लब समय समय पर समाजसेवी के कार्य करके गरीब व असहाय लोगों की हरसंभव मदद करता रहता है। आज भी बालिकाओं को साईकल वितरित की गई है ताकि इन्हें स्कूल आने जाने और अन्य दैनिक कार्यों को करने में दिक्कत ना आए। इस मुहिम को सफल बनाने में हम पीपी पसरीचा और नवीन पसरीचा का हार्दिक धन्यवाद करते है क्योकि बालिकाओं को साईकिल देने की सोच उन्ही की देन है।
पीपी पसरीचा और नवीन पसरीचा ने कहा कि डिस्ट्रीक गर्वनर डॉ. रवि और मोनिका गुगनानी के मागदर्शन और दिशा निर्देश से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह दोनो हमेशा हमें प्रोत्साहित करते रहते है जिसका नतीजा है कि आज इतना सफल आयोजन हो पाया। उन्होनें कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हमने यह योजना बनाई जिससे की उन्हें स्कूल जाने में समय की बचत होगी और वे अपने घरेलू काम भी इस साईकिल की वजह से निपटा सकती है। हमारी यह योजना आगे भी निरंतर चलती रहेगी।
इस मौके पर एच एल भूटानी, एमके मेहतानी, पी एल जुनेजा, केशव जुनेजा, रचना पसरीचा, जे एस कलसी, चयन अरोड़ा, पंकज मुंजाल, पार्थ गुप्ता, अमित गुप्ता, ग्रनाम सिंह विरदी. विपीन चंद्रा, मोहिंदर अरोड़ा, सुनील मंगला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





