
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सन फार्मा (Sun Pharma)* के सहयोग से काव्य डायबिटीज क्लिनिक, फरीदाबाद में ‘वर्ल्ड अस्थमा डे’ के विशेष अवसर पर डॉ. के.के. गोयल के मार्गदर्शन में एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:—-विशेषज्ञ परामर्श – डॉ. के.के. गोयल* द्वारा अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सही लाइफस्टाइल अपनाने पर ज़ोर दिया गया।
* ब्रीदिंग तकनीक का अभ्यास — कैंप में ‘नाड़ी शोधन’ (Alternate Nostril Breathing) का प्रैक्टिकल सत्र आयोजित किया गया, जो सांस की तकलीफों को कम करने में अत्यंत सहायक है।
* महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स :– मरीजों को फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ाने और दैनिक दिनचर्या में शामिल किए जाने वाले जरूरी हेल्थ टिप्स दिए गए।
* सहयोग और जलपान :– कार्यक्रम में आए सभी प्रतिभागियों के लिए रिफ्रेशमेंट्स का भी बेहतरीन प्रबंध रहा, जिससे कार्यक्रम का अनुभव और भी सकारात्मक रहा।







