
बल्लभगढ़ , जनतंत्र टुडे / विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा ने छठ मैय्या पार्क चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ लगभग 40 लाख रुपए की लागत से खेल कोर्ट बनाने के कार्य का मुहूर्त किया।
इस पार्क में बैडमिंटन कोर्ट,बास्केट बॉल, बॉलीबॉल कोर्ट बनाए जाएंगे,
जिसमें कई कालोनी के बच्चों को लाभ मिलेगा,विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है और खेलना स्वस्थ के लिए लाभदायक है।
उन्होंने स्थानीय निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पार्क को सुंदर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंन कहा कि निगम का हॉर्टिकल्चर विभाग इस पार्क की मिट्टी की गुणवत्ता के अनुरूप इसमें पौधारोपण करेंगे ताकि बार बार पेड़ लगाने के बाद पेड़ न सूखे।
उन्होंने कहा कि इस पार्क में बड़ा ट्यूबल भी लग चुका है। इस मौके पर स्थानीय निवासियों ने विधायक श्री शर्मा का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा,पार्षद महेश गोयल,मार्केट कमेटी के चेयरमैन सजीव बैंसला,प्रेम खट्टर प्रधान,मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी,वीरेंद्र मनचंदा,रोशन लाल,अशोक मंगला,बबली प्रधान सहित कालोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।




