
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सारण गांव के प्रसिद्ध रविदास मंदिर में जिला प्रभारी भाजपा एस सी मोर्चा नेता मनोज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया जहां मंदिर के पदाधिकारीयों ने फूल बुके देकर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मंदिर के पदाधिकारीयों ने उनके समक्ष अपनी कई समस्याएं भी रखी और उन्हें बताया कि फरीदाबाद का यह ऐतिहासिक मंदिर है जहां पर रविदास जी की मूर्ति स्थापित है और समय-समय पर उनकी जयंती व सामाजिक कार्य किए जाते हैं। समस्याएं और बातें सुनकर मनोज चौधरी ने सभी पदाधिकारीयों को आश्वासन दिलवाया कि वह इस बात की चर्चा तुरंत अपने शीर्ष नेताओं से करेंगे और मंदिर और समाज की उन्नति के लिए जो भी कार्य करना बड़े वह स्वयं आगे बढ़कर करेंगे और समाज को मजबूत करने के लिए अग्रसर रहेंगे।
श्री चौधरी ने समाज के लोगों से अपील करी की वह उनके हाथों को मजबूत करें। ताकि वह पीछे अधूरे पड़े जो काम हैं और उन्हें पूरा करवाने का प्रयास कर सकें उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यदि 36 बिरादरी के लोगों ने उनका साथ दिया तो फरीदाबाद में वह एक अलग ही मुकाम हासिल करेंगे।
इस मौके पर प्रधान कन्हैयालाल खजान सिंह, अतुल कुमार, किशन सिंह, रामदास, भूपलाल, ओमप्रकाश, हेतराम, कमल, माता सुरजो देवी, फूलवती, शकुंतला, सोनिया के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद रहे।






