
जनतंत्र टुडे, फरीदाबाद/ डीएवी शताब्दी कॉलेज के बीबीए चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए न्यूज18 इंडिया, नोएडा में एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण बीबीए पाठ्यक्रम के अंतर्गत, NEP 2020 के बहु-विषयक कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में कुल 43 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने न्यूज़रूम और स्टूडियो का अवलोकन किया, लाइव रिपोर्टिंग और एडिटिंग की प्रक्रिया को देखा, तथा मीडिया पेशेवरों और कवियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र में भाग लिया। उन्होंने ब्रॉडकास्टिंग सॉफ्टवेयर, डिजिटल एडिटिंग टूल्स और मीडिया उद्योग में सटीकता, टीमवर्क, गति और नैतिक पत्रकारिता के महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
इस भ्रमण का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य डॉ नरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया तथा इसका सफल समन्वयन डॉ इमराना खान और बीबीए विभागाध्यक्ष, ओमिता जोहर के साथ-साथ तनुजा गर्ग और इवेंट प्रभारी रेणुका मल्होत्रा द्वारा किया गया।






